सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Report cards for students of council schools will appear in a new format.

Basti News: नए स्वरूप में नजर आएगा परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का रिपोर्ट कार्ड

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Report cards for students of council schools will appear in a new format.
विज्ञापन
बस्ती। जिले के परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का रिपोर्ट कार्ड पूरी तरह नए स्वरूप में नजर आएगा। अब रिपोर्ट कार्ड केवल परीक्षा के अंकों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इसमें विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, व्यवहार, सहभागिता और समग्र विकास का भी आकलन किया जाएगा।

जिले में 2036 परिषदीय विद्यालयों में 1.30 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। शैक्षिक सत्र 2026-27 में परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को पहली बार नया समग्र रिपोर्ट कार्ड वितरित किया जाएगा। इसमें बच्चों की शैक्षिक प्रगति को ग्रेड और स्टार प्रणाली के माध्यम से दर्शाया जाएगा। अभिभावकों और विद्यार्थियों का फीडबैक भी शामिल किया जाएगा। इससे यह केवल परीक्षा परिणाम का दस्तावेज न रहकर बच्चे की संपूर्ण शैक्षिक यात्रा का रिकॉर्ड बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो केवल अंकों के आधार पर किसी विद्यार्थी की क्षमता का सही आकलन नहीं किया जा सकता। कई छात्र पढ़ाई के अलावा रचनात्मक गतिविधियों, व्यवहार और अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। नई व्यवस्था इन सभी पहलुओं को महत्व देगी। रिपोर्ट कार्ड में क्यूआर कोड भी अंकित होगा। इसे मोबाइल से स्कैन कर छात्र की शैक्षिक प्रगति और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां ऑनलाइन देखी जा सकेंगी।
विज्ञापन

इससे रिपोर्ट कार्ड डिजिटल रूप से भी सुरक्षित रहेगा। बीएसए अनूप कुमार का कहना है कि रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से विद्यार्थियों के सीखने की क्षमता, व्यवहार, सहभागिता और समग्र विकास का भी आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed