सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The EO inspected the drain and issued instructions for quality work.

Basti News: नाले का ईओ ने किया निरीक्षण गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The EO inspected the drain and issued instructions for quality work.
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान के सुभाष नगर वार्ड में मुख्य सड़क के किनारे हो रहे आरसीसी नाले का निर्माण का सोमवार को अधिशासी अधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के साथ जल्द निर्माण पूरा करने का भी निर्देश दिया। बताया कि बरसात से पहले जल निकासी योजना के तहत किया जा रहे कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जानकारी के अनुसार जल निकासी योजना तहत नगर पंचायत में आरसीसी नाले का निर्माण कार्य किया जा रहा है। नाले का निर्माण हो जाने से बाजार में जल निकासी व्यवस्था में सुधार आ जाएगा। अब तक खुले नाले होने के चलते जल निकासी व्यवस्था पूरी तारा बिगड़ चुकी थी। आरसीसी नाले का निर्माण होने से घरों से निकलने वाला पानी अब सड़कों के किनारे दिखाई नहीं दे रहा है। आसपास के लोगों और कहना है कि पहले दुकान के सामने नाले खुला होने के चलते उसमें गंदगी अंबार लगा रहता था। नाले का निर्माण हो जाने से घरों से निकलने वाला पानी सीधे पक्की नाले में जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed