सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   School director accused of beating student, FIR lodged

Basti News: स्कूल निदेशक पर छात्र को पीटने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
School director accused of beating student, FIR lodged
विज्ञापन
बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक स्कूल निदेशक पर छात्र की पिटाई करने का आरोप लगा है। छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल के निदेशक समेत तीन नामजद और चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos

गौर थाना क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी लाटबक्श सिंह ने पैकोलिया पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उनका बेटा दिव्यांश सिंह ने एक स्कूल में पढ़ता है। 22 फरवरी को बेटा स्कूल के विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने गया था। दोपहर करीब दो बजे स्कूल के निदेशक ने बेटे से कहा कि विलंब से आए हो, इसलिए प्रदर्शनी में भाग नहीं लेना है। बेटे ने कहा कि उसने प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत करने के लिए काफी तैयारी की है। इस पर निदेशक नाराज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद स्कूल निदेशक बेटे को अपने कमरे में पकड़ कर ले गए। वहां पर ट्रांसपोर्ट समेत तीन लोगों ने बेटे की पिटाई की। जान से मारने की धमकी दी। विवेचक हृदय नारायण ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत चार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed