{"_id":"69a69e701240ec200500de4e","slug":"a-crazy-lover-entered-a-student-s-home-in-basti-and-murdered-her-news-in-hindi-basti-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वो गिड़गिड़ाती रही: सिरफिरे आशिक ने घर में घुस छात्रा को मारी गोली, सिर और सीने में लगी- मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वो गिड़गिड़ाती रही: सिरफिरे आशिक ने घर में घुस छात्रा को मारी गोली, सिर और सीने में लगी- मौके पर ही मौत
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार
बस्ती नें एक दिल दहला देने का मामला सामने आया है। छात्रा के घर में घुसकर आरोपी ने गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी फरार चल रहा था। इसी बीच सोमवार की देर रात मनबढ़ युवक ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दे दिया।
जिला अस्पताल पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
एक सिरफिरे आशिक ने कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाल गांव में सोमवार की देर रात करी 12:55 बजे 12वीं की छात्रा के घर में घुस कर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। इससे सनसनी फैल गई। इसके पहले आरोपी युवक किशोरी का अश्लील वीडियो भी वायरल कर चुका है।
Trending Videos
इस मामले में कलवारी थाने में प्राथमिकी भी दर्ज है। इसके बाद से फरार चल रहा था। सोमवार को वह अचानक गांव आया और छात्रा के घर पिछले दरवाजे से घुस कर उसके कमरे में पहुंच कर पढ़ाई कर छात्रा पर तमंचा तान दिया। छात्रा गिड़गिड़ाती रही, मगर आरोपी को रहम नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसने दो गोलियां दाग दी। एक गोली सिर और दूसरी सीने में लगी। छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि रेकी करने के आरोप में तीन युवकों को पकड़ा गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
