सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Selection trials for players in eight divisional level sports were held at the stadium.

Basti News: स्टेडियम में मंडलस्तरीय आठ खेलों में खिलाड़ियों का हुआ चयन-ट्रायल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Selection trials for players in eight divisional level sports were held at the stadium.
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित खेल छात्रावास में प्रवेश प्रक्रिया सत्र 2026-27 के लिए बालक और बालिका वर्ग में विभिन्न खेल स्पर्धाओं के लिए चयन-ट्रायल चल रहा है। मंडलस्तरीय चयन-ट्रायल शुक्रवार से शुरू हुआ।
Trending Videos

शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में आठ खेलों में बालक वर्ग के खिलाड़ियों का चयन-ट्रायल हुआ। खेल निदेशालय के निर्देश पर 27 से 30 मार्च तक मंडल स्तरीय चयन-ट्रायल का शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वाॅलीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबुल-टेनिस बालक वर्ग का चयन-ट्रायल हुआ। शनिवार 28 मार्च को इन खेलों में बालिका वर्ग का मंडलीय ट्रायल होगा।
इसमें सफल खिलाड़ी तीन अप्रैल से 24 अप्रैल तक विभिन्न जनपदों में आयोजित प्रदेश स्तरीय चयन-ट्रायल में हिस्सा लेंगे। सफल होने पर प्रवेश पाएंगे। खिलाड़ियों के लिए यह बेहतर अवसर है कि प्रदर्शन कर स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिला ले सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed