{"_id":"69c041879938b3253506af5e","slug":"summer-special-trains-begin-operations-making-travel-easier-for-passengers-basti-news-c-207-1-bst1013-155328-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू, यात्रियों की राह हुई आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू, यात्रियों की राह हुई आसान
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
बस्ती। गर्मी की छुट्टियों में महानगरों से आने वाले यात्रियों और बच्चों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है, इन ट्रेनों का संचालन होने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी और छुट्टियों के समय में गांव आने वाले बच्चे और उनके माता-पिता आसानी से स्पेशल ट्रेनों से अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-बस्ती के रास्ते जिन समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन रेलवे प्रशासन की ओर से शुरू किया गया है, उनमें ट्रेन संख्या 05647 गुवाहाटी-दिल्ली विशेष एक्सप्रेस ट्रेन 21 मार्च से गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से 6:20 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर के रास्ते बस्ती रेलवे स्टेशन पर 10:50 बजे पहुंचेगी और गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर के रास्ते दिल्ली को जाएगी। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए कुल 17 कोच लगाए गए हैं, ट्रेन संख्या 01079 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष एक्सप्रेस ट्रेन एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगी।
यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई रेलवे स्टेशन से एक अप्रैल को 22:30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। जो लखनऊ, गोंडा के रास्ते बस्ती रेलवे स्टेशन पर 7:55 बजे पहुंचेगी और खलीलाबाद के रास्ते 10 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंच कर यात्रा समाप्त करेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01080 गोरखपुर रेलवे स्टेशन से रोजाना 14:30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। जो खलीलाबाद के रास्ते बस्ती रेलवे स्टेशन पर 15:45 बजे पहुंचेगी और गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल के रास्ते मुंबई को जाएगी।
इस ट्रेन में यात्रियों के लिए कुल 22 कोच लगाए गए हैं, ट्रेन संख्या 014 15 पूणे-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन भी एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक किया जाएगा। जो रोजाना पूणे रेलवे स्टेशन से 6:50 बजे चलेगी और कानपुर, लखनऊ, गोंडा के रास्ते बस्ती रेलवे स्टेशन पर 14 बजे पहुंचेगी और खलीलाबाद के रास्ते 4 बजे गोरखपुर पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 01416 गोरखपुर रेलवे स्टेशन से 17:30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। जो खलीलाबाद के रास्ते बस्ती रेलवे स्टेशन पर 19:15 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन गोंडा, लखनऊ, कानपुर के रास्ते पूणे रेलवे स्टेशन को जाएगी। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को राहत देने के लिए इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए गए हैं।
Trending Videos