सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The car's tank and gallon are full, the situation starts improving

Basti News: गाड़ी की टंकी और गैलन फुल सुधरने लगे हालात

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The car's tank and gallon are full, the situation starts improving
पंप पर नहीं दिखी लोगों की भीड़।
विज्ञापन
देवरिया। पेट्रोल और डीजल को लेकर बृहस्पतिवार को मची अफरातफरी के बीच लोगों ने गाड़ी की टंकी से लेकर घर में रखे गैलन तक तेल भर लिए। इसके बाद शुक्रवार को अधिकांश पेट्रोल पंपों पर स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कहीं-कहीं ही भीड़ नजर आई। शहर के सभी पंपों पर पूरे दिन भीड़ नहीं रही।
Trending Videos

बुधवार को संभावित किल्लत की आशंका में लोगों ने पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगा दी थीं। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह से ही बाइक, कार और अन्य वाहनों की लाइन लग गई थी। कई लोग डिब्बों और बोतलों में भी तेल भरवाते नजर आए। इस कारण कुछ स्थानों पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई थी। हालांकि आपूर्ति विभाग ने लगातार यह स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। बृहस्पतिवार की देर रात तक तेल भरवाने के बाद शुक्रवार को स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को हालात बिल्कुल बदले हुए दिखे। पंपों पर न तो लंबी कतारें थीं और न ही किसी तरह की अफरा-तफरी। ग्राहकों को बिना किसी इंतजार के आसानी से पेट्रोल और डीजल मिल गया। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले के सभी पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारु है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed