फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The water level of Saryu has risen, and the erosion of the Umaria ring dam poses a risk of flooding.

Basti News: सरयू का जलस्तर बढ़ा, उमरिया रिंग बांध पर कटान से बाढ़ का खतरा

Mon, 17 Aug 2026 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The water level of Saryu has risen, and the erosion of the Umaria ring dam poses a risk of flooding.
कुदरहा क्षेत्र के मईपुर गांव में कटान करते हुए आबादी के करीब पहुंची सरयू। संवाद
बस्ती। सरयू नदी के जलस्तर में शनिवार से फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई है। इससे विक्रमजोत, दुबौलिया और कुदरहा ब्लॉक के 15-20 गांवों में कटान का खतरा बढ़ गया है। कई स्थानों पर नदी तेजी से कटान कर रही है। दुबौलिया क्षेत्र के उमरिया रिंग बांध पर शनिवार दोपहर बाद मोजपुर गांव के पूरब ठोकर के पास अचानक तेज कटान शुरू हो गई। करीब 30 मीटर लंबाई में कटान होने से बाढ़ खंड की टीम ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारियों और श्रमिकों ने पूरी रात मौके पर डटे रहकर कटान रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन

रविवार सुबह स्थिति नियंत्रण में आई। केंद्रीय जल आयोग के अयोध्या कार्यालय के अनुसार शनिवार शाम छह बजे सरयू का जलस्तर 92.48 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 92.73 मीटर से 25 सेंटीमीटर नीचे है।
विज्ञापन

जलस्तर में अभी और बढ़ोतरी का अनुमान है। नदी का पानी माझा क्षेत्र के निचले इलाकों में फैलने लगा है। इससे तटबंधों पर दबाव बढ़ गया है। उमरिया रिंग बांध पर कटान शुरू होते ही बाढ़ खंड की टीम ने बोल्डर, परकोपाइन और गैबियन लगाकर बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारियों के साथ श्रमिक रातभर मौके पर डटे रहे। सुबह स्थिति नियंत्रण में आने के बाद भी निगरानी जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी की जा रही है और मरम्मत कार्य जारी है। सभी अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि तटबंध सुरक्षित है। करीब तीन वर्ष पहले बनाए गए लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबे उमरिया रिंग बांध से धुसवा, रेवटिया, उमरिया, कनघुसरा, कर्मी गोसाईं, किशुनपुर और नाउपुरवा समेत कई गांवों को सुरक्षा मिली है।
कई गांवों में कटान की आशंका : विक्रमजोत। जलस्तर में उतार-चढ़ाव के कारण तटबंध विहीन लकड़ी पांडेय, पकड़ी संग्राम, लकड़ी दूबे और अर्जुनपुर समेत आसपास के गांवों में ग्रामीणों में दहशत है।
नदी का दबाव बढ़ने से कृषि योग्य भूमि और आबादी वाले क्षेत्रों पर कटान का खतरा मंडरा रहा है। बाढ़ खंड के जेई प्रदीप कुमार ने बताया कि जलस्तर कम होने से तटबंध पर दबाव घट रहा है। कटान प्रभावित गांवों में एहतियात बरती जा रही है।
महुआपार कला में आबादी के करीब पहुंची नदी : कुदरहा। महुआपार कला समेत कई गांवों में बाढ़ और कटान का खतरा बढ़ गया है। कलवारी-रामपुर तटबंध के दक्षिण में बसे बैडारी एतहमाली, मईपुर, महुआपार कला और टेंगरिहा राजा के ग्रामीणों में दहशत है। शनिवार रात महुआपार कला गांव के पास सरयू ने तेज कटान शुरू कर दी।

नदी का पानी तेजी से आबादी की ओर बढ़ रहा है और रिहायशी घरों के करीब पहुंच गया है। बाढ़ खंड की टीम मौके पर बचाव कार्य में जुटी है। नदी किनारे मिट्टी से भरी बोरियां डालकर कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कटान पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हुआ तो आसपास के कई गांवों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed