सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There was a dispute on Holi day regarding throwing cow dung on the daughter-in-law.

Basti News: बहू पर गोबर फेंकने को लेकर होली के दिन हुआ था विवाद

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute on Holi day regarding throwing cow dung on the daughter-in-law.
मृतक रामकुबेर की फाइल फोटो।
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के सेमरा मुस्तहकम गांव में रामकुबेर और विपिन का घर अगल-बगल है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों परिवारों में पहले अच्छे संबंध भी रहे। होली के दिन दोनों घरों के बीच विवाद ने जन्म लिया था।
Trending Videos

बताया जा रहा राम कुबेर के बेटे रामू की पुत्र वधु पर मुख्य आरोपी विपिन के भाई मंशाराम ने होली के दिन गोबर फेंक दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। बाद में लोगों ने बीच-बचाव कर मामला सुलझा दिया था। मगर अंदर ही अंदर दोनों पक्षों में मनमुटाव बना रहा। गांव के लोग बताते हैं कि होली के पहले तक दोनों परिवारों में खूब पटती थी। अचानक होली के दिन बहू पर गोबर फेंकने के बाद दूरी बढ़ गई। हल्की मारपीट भी दोनों पक्षों के बीच हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपी विपिन करीब एक सप्ताह पहले मुंबई से घर आया। तभी से वह खुन्नस में था। शनिवार की देर रात माझा से खेत की जुताई कर राम कुबेर का नाती राहुल ट्रैक्टर लेकर लौट रहा था। तभी राहुल को तटबंध के पास विपिन व उसके कुछ लोग रोक लिए। राहुल ने अपने पिता रामू को फोन से बुलाया लेकिन, विपिन रामू व उसके बेटे राहुल को मारने पीटने लगा। नाती व बेटे को पिटते हुए देख रामकुबेर बेटे रामू को बचाने के लिए उसके ऊपर सो गए। तब मनबढ़ों ने बुजुर्ग राम कुबेर को पीट दिया।

मृतक रामकुबेर की फाइल फोटो।

मृतक रामकुबेर की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed