सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three accused arrested for setting kiosks on fire

Basti News: गुमटियों में आग लगाने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for setting kiosks on fire
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के बाजार में मंगलवार की रात तीन गुमटियों में आग लगाने के तीन आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि नशे में दबंगों ने पहले उपद्रव किया। इसके बाद तीन गुमटियों में आग लगा दी थी।
Trending Videos

गिरफ्तार आरोपियों में थाना क्षेत्र के गांव लालगंज निवासी किशन यादव उर्फ संदीप यादव, बरतनिया निवासी अमन उपाध्याय उर्फ अवनीश कुमार और सदर कोतवाली क्षेत्र के जामडीह पांडेय निवासी सोहन लाल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानेदार विनय कुमार पाठक अनुसार, गिरफ्तार किशन यादव उर्फ संदीप यादव का आपराधिक इतिहास है। लालगंज थाने में उसके खिलाफ छह प्राथमिकी दर्ज है। इसके अलावा अमन उपाध्याय उर्फ अवनीश कुमार और सोहन लाल पर एक-एक प्राथमिकी दर्ज है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी जेल भेज दिए गए। बता दें कि मंगलवार की रात करीब तीन बजे दबंगों ने तीन गुमटियों को फूंक दी। इससे गुमटी सहित उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। गुमटियां जलाने से दुकानदारों में आक्रोश पनप गया था। उनका आरोप है कि होलिका दहन के दिन जलाई गईं तीन गुमटियों के आरोपी की गिरफ्तारी के उनके साथियों ने आग लगाने की घटना को अंजाम दिया है। उधर नाराज दुकानदारों ने आधे घंटे तक कुदरहा-लालगंज मार्ग को जाम कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed