{"_id":"69bafe499cb1d6c5ca0d68ed","slug":"three-injured-in-road-dispute-basti-news-c-207-1-bst1006-155110-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रास्ते के विवाद में मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रास्ते के विवाद में मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में मारपीट करते लोग। संवाद
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के महराजगंज कस्बे में गैस एजेंसी पर बुधवार की सुबह रास्ते के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लात-घूसे चले। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दोनों पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। गैस एजेंसी पर मारपीट की सूचना पर पुलिस आनन-फानन सक्रिय हो गई। पुलिस ने दोनों पक्ष के चार लोगों को शांति भंग में चालान किया है। जबकि दूसरे पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।
जानकारी के अनुसार, महराजगंज कस्बे में फोरलेन से सटा गिरजाशंकर अग्रहरि का कॉम्प्लेक्स है। उसी के पीछे सन गैस एजेंसी है। रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत के चलते रोजाना सैकड़ों उपभोक्ताओं की भीड़ लगने से कॉम्प्लेक्स का रास्ता अवरूद्ध हो जाता है। इसी बात को लेकर बुधवार की सुबह 10 बजे रास्ते को लेकर गिरिजा शंकर अग्रहरि और पड़ोसी संदीप साहू के बीच कहासुनी हो रही थी। कुछ ही देर में मामला गरमा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। देखते ही देखते गैस एजेंसी पर लाइन लगाए लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पाकर महाराजगंज के चौकी प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। किसी तरह हालात पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, मारपीट में गिरिजा शंकर अग्रहरि, उनका बेटा धमेंद्र अग्रहरि और दूसरे पक्ष के संदीप साहू घायल हो गए । पुलिस ने धर्मेंद्र अग्रहरि को सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया है। दूसरे पक्ष के संदीप साहू का भी एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में पुलिस ने संदीप साहू की तहरीर पर कॉम्प्लेक्स मालिक गिरजाशंकर अग्रहरि, उनके दो बेटे धर्मेंद्र अग्रहरि, आशीष अग्रहरि पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले में एक पक्ष के गिरजाशंकर अग्रहरि, और संदीप साहू पक्ष के सरिता देवी पत्नी मनीष कुमार, रंजीता देवी पत्नी प्रदीप कुमार, पूजा पत्नी संदीप साहू को शांतिभंग में चालान करते हुए एसडीएम हर्रैया कोर्ट में भेजा है।
Trending Videos