फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three teenagers began drowning in the Kuano River; two were rescued, and the search for the third is underway.

Basti News: कुआनो में डूबने लगे तीन किशोर, दो को बचाया, एक की तलाश जारी

Sun, 26 Jul 2026 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three teenagers began drowning in the Kuano River; two were rescued, and the search for the third is underway.
भवानीगंज(सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के भालूकोनी गांव स्थित कुआनो नदी में शनिवार शाम नहाने गए तीन किशोर गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए दो किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक 15 वर्षीय किशोर नदी में लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के भोलापुर निवासी सरवरे आलम का 15 वर्षीय पुत्र आमिर, बड़े भाई खुशहाल (18) और साथी अनमोल (15) पुत्र जमील के साथ शनिवार शाम करीब चार बजे भालूकोनी गांव के पास कुआनो नदी में नहाने गया था। नहाते समय तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर पास मौजूद भालूकोनी गांव निवासी शिवदास बिना देर किए नदी में कूद पड़े।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत कर खुशहाल और अनमोल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन आमिर तेज बहाव और गहराई में लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में नदी किनारे जुट गए और अपने स्तर से भी उसकी तलाश शुरू की लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान शुरू कराया। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गई है। रात में भी तलाश अभियान जारी रखने के लिए प्रकाश की व्यवस्था कराई गई है। एसडीआरएफ के पहुंचने के बाद संयुक्त रूप से नदी में खोज अभियान चलाया जाएगा। घटना के बाद आमिर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि किशोर की तलाश जारी है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed