सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tin sheds and thatched roofs were blown away by the strong storm in Kudraha.

Basti News: जमीन विवाद में महिलाओं ने किशोरियों को पीटा, गला दबाने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 29 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Tin sheds and thatched roofs were blown away by the strong storm in Kudraha.
विज्ञापन
- कलवारी क्षेत्र के मंधरपुर गांव का मामला
Trending Videos




नगर बाजार। थाना क्षेत्र कलवारी के मंधरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पक्ष की महिलाओं ने किशोरियों के साथ मारपीट करते हुए गला दबाने की कोशिश की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शीला देवी, मीरा देवी, सविता व शृंगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विजयपाल पुत्र वनारसी ने थाना कलवारी में तहरीर देकर बताया कि भाई कृपा शंकर से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 25 अप्रैल को वह समाधान दिवस में थाने गए थे। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे उनकी अनुपस्थिति में शीला देवी पत्नी कृपा शंकर ने उनकी बेटियों को गाली देना शुरू कर दिया। जब उनकी 15 वर्षीय बेटी कुसुम ने विरोध किया तो शीला देवी, मीरा देवी पत्नी रामवृक्ष और सविता व श्रृंगी ने एकराय होकर कुसुम को जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों व डंडों से मारने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान दुपट्टे से गला दबाने का भी प्रयास किया गया। बीच-बचाव करने पहुंची अन्य बेटियां अदिति (13) वर्ष व रुक्मिणी (19) वर्ष को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर शीला देवी, मीरा देवी, सविता व शृंगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed