सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Trains running late, passengers suffering in the heat

Basti News: बिलंब से चल रहीं ट्रेनें, गर्मी में यात्री बेहाल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Trains running late, passengers suffering in the heat
विज्ञापन
बस्ती। ट्रेनों के लेट होने से प्लेटफाॅर्म पर प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को गर्मी के चलते काफी परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार को जाने वाली नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन डाउन स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 25 घंटे लेट होने से मंगलवार की रात 10 बजे के बाद बस्ती रेलवे स्टेशन पर आई। इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
Trending Videos



पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते आने-जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनें काफी विलंब से चल रही है, जिससे यात्रियों को कई घंटे तक ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर बैठना पड़ रहा है और उन्हें कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही है। रेलवे समय सारिणी के अनुसार नई दिल्ली दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन को सोमवार की रात 11:7 बजे आने का समय था, लेकिन 25 घंटे लेट होने से यह ट्रेन मंगलवार को रात 10 बजे के बाद स्टेशन पर आई। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा और उन्हें पूरी रात स्टेशन पर बिताना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुणे गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन 3:40 घंटे, कटिहार मुंबई स्पेशल ट्रेन 5 घंटे, रामबाग प्रयागराज अयोध्या कैंट होली स्पेशल ट्रेन 6:30 घंटे, समस्तीपुर श्रीगंगा होली एक्सप्रेस ट्रेन 8 घंटे और दरभंगा नई दिल्ली अप क्लोन स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 9 घंटे की देरी से चल रही है, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों को समय से संचालन करने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कुछ स्पेशल ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, जो जल्द अपने निर्धारित समय से चलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed