फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two employees were absent from the office without leave; the CMO has sought an explanation.

Basti News: बिना अवकाश कार्यालय से गायब थेे दो कर्मचारी, सीएमओ ने मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 26 Jul 2026 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two employees were absent from the office without leave; the CMO has sought an explanation.
बस्ती। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में शनिवार को दो कर्मचारी बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित मिले। कर्मचारियों के नहीं मिलने से विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को काफी देर तक भटकना पड़ा। शिकायत मिलने पर सीएमओ ने मामले का संज्ञान लेते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने की बात कही है।
विज्ञापन

कार्यालय पहुंचे लोगों का कहना था कि कई लिपिक अक्सर अपनी सीट पर नहीं मिलते। कर्मचारियों के अवकाश या बाहर होने की जानकारी भी कार्यालय में उपलब्ध नहीं रहती, जिससे फरियादियों को इधर-उधर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

शनिवार को भी लोग संबंधित कर्मचारियों की तलाश में सीएमओ कार्यालय के विभिन्न कक्षों के चक्कर लगाते रहे।
जांच के दौरान महिला कर्मचारी मुग्धा और कर्मचारी अभिषेक पाल कार्यालय से अनुपस्थित थे। कार्यालय की ओर से मुग्धा से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वह अपने मूल तैनाती स्थल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी गई हैं। हालांकि वहां से मिली जानकारी के अनुसार वह पीएचसी भी नहीं पहुंची थीं और कार्यालय बंद था। वहीं अभिषेक पाल के बारे में बताया गया कि वह अटैचमेंट संबंधी कार्य के सिलसिले में बाहर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि जिन कर्मचारियों ने बिना स्वीकृत अवकाश के कार्यालय से अनुपस्थिति दर्ज की है, उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
बिना अनुमति अनुपस्थित रहने की स्थिति स्पष्ट होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed