सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two people, including a woman, were injured in a scuffle over the refusal to erect a tin shed on the road.

Basti News: रास्ते में टीन शेड डालने से मना करने पर हुई मारपीट में महिला सहित दो घायल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a woman, were injured in a scuffle over the refusal to erect a tin shed on the road.
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के कपरवार पश्चिमपुरा में शुक्रवार की शाम रास्ते में टीनशेड डालने को लेकर विवाद हो गया। मारपीट में एक पक्ष से महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
Trending Videos

पुलिस को दिए तहरीर में कपरवार पश्चिमपुरा निवासी सुनील मिश्र ने कहा है कि सहन की जमीन और रास्ते पर पड़ोसी द्वारा जबरियां टीनशेड डाला जा रहा था। घर के कुछ लोगों द्वारा विरोध करने पर पड़ोसी मारपीट पर अमादा हो गए। सभी गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। किसी तरह घर में घुसकर जान बचाया। लेकिन पड़ोसियों ने घर में घुसकर मारपीट किया। मारपीट में एक पक्ष से मधुलिका मिश्रा, सुनील मिश्र के घायल होने की बात सामने आ रही है। लोगों के अनुसार मारपीट में चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर से मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल हो गया था। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। दूसरे पक्ष से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। जांच कर कार्रवाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed