फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two sisters go missing; FIR registered against six people, including a Congress leader, for abduction

Basti News: दो सगी बहनें लापता, कांग्रेस नेता समेत छह पर अपहरण की प्राथमिकी

Mon, 19 Oct 2026 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Two sisters go missing; FIR registered against six people, including a Congress leader, for abduction
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र में दो सगी बहनों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों की उम्र 10 और 17 वर्ष है। उनकी मां ने 16 अक्तूबर की शाम से बेटियों के लापता होने की तहरीर कोतवाली में दी है। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। महिला ने कांग्रेस नेता नोमान अहमद और अपने सगे भतीजों समेत छह लोगों पर बेटियों के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बेटियों के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए उन्हें सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की है। मामला सामने आने के बाद पुलिस दोनों बहनों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने कांग्रेस नेता नोमान अहमद, प्रशांत वर्मा, महिला के भतीजे विनोद सैनी, अमित सैनी, प्रताप सैनी और धीरज सैनी के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की है। सूत्रों के मुताबिक, नोमान अहमद समेत कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस को अभी तक दोनों बहनों के संबंध में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लापता बड़ी बहन के कांग्रेस के युवा संगठन से जुड़े होने और कांग्रेस नेता नोमान अहमद से उसकी पूर्व की जान-पहचान के पहलू की भी जांच कर रही है। शहर कोतवाल बृजानंद सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।





दो सगी बहनों के लापता होने का मामला संज्ञान में आया है। उनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। दोनों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों बहनों को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में किसी की संलिप्तता सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
श्यामकांत, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed