{"_id":"6a1a80a486aa5cc23a040849","slug":"uncontrolled-roadways-bus-collided-with-dcm-and-fell-from-over-bridge-12-passengers-injured-2026-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित रोडवेज DCM से टकराकर ओवर ब्रिज से नीचे गिरी, 12 यात्री घायल- जा रही थी लखनऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित रोडवेज DCM से टकराकर ओवर ब्रिज से नीचे गिरी, 12 यात्री घायल- जा रही थी लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: Rohit Singh
Updated Sat, 30 May 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
सार
हाइवे के बस्ती अयोध्या लेन पर देवरिया डीपो की बस यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी अभी वह थाना क्षेत्र की विक्रमजोत पुलिस चौकी के पास बभनान ओवर ब्रिज पर चढ़ी ही थी आगे चल रही डीसीएम को ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे से जा टकरायी और ब्रिज के नीचे सर्विस लेन पर जा गिरी।
ओवरब्रिज से नीचे सर्विस लेन पर गिरी रोडवेज बस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अध्योध्या- बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की देर रात में एक तेज रफ्तार रोडवेज बस छावनी विक्रमजोत ओवरब्रिज पर चल रही डीसीएम में पीछे से टकराकर अनियंत्रित होकर ओवर ब्रिज से नीचे आ गिरी। जिससे बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए।
Trending Videos
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस व एनएचआई की टीम ने स्थनीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया। घटना छावनी थाना क्षेत्र के कवलपुर विक्रमजोत के पास स्थित ओवर ब्रिज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे के बस्ती अयोध्या लेन पर देवरिया डीपो की बस यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी अभी वह थाना क्षेत्र की विक्रमजोत पुलिस चौकी के पास बभनान ओवर ब्रिज पर चढ़ी ही थी आगे चल रही डीसीएम को ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे से जा टकरायी और ब्रिज के नीचे सर्विस लेन पर जा गिरी।
बस में सवार देवरिया जनपद की रम्भा देवी 30 वर्ष पत्नी मनोज निवासी मझौली सलेमपुर, ज्ञानवती देवी पत्नी राम कुमार निवासी रुद्रपुर, चालक अशोक पुत्र भोला निवासी घनसहई बेलीपार गोरखपुर, परिचालक श्रीनिवास पता अज्ञात, पप्पू सिंह पुत्र इसरी प्रताप निवासी नांगलिया अलीगढ़, सत्य प्रकाश पुत्र राम चंदर व राम आशीष पुत्र रामदेव निवासीगण कंचनपुर थाना सिंदुरिया जनपद महराजगंज, गोपाल तिवारी पुत्र ऋषि तिवारी निवासी महेवा पटेवर जिला इटावा, विवेक राम पुत्र रमेश फुलाना राय व अंजली पुत्री राजेंद्र निवासीगण लखनऊ घायल हो गये।
चिकित्साधीक्षक विक्रमजोत अतुल सिंह ने बताया घायलों में विवेक, रम्भा देवी, गोपाल तिवारी व एक बालिका की हालत गम्भीर देख कर प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिये सम्बन्धित हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। शेष लोगों का उपचार कर उन्हें भेज दिया गया। चौकी प्रभारी विक्रमजोत सभाजीत मिश्र ने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। वहीं गम्भीर रूप से घायलों के स्वजनों को सूचित कर दिया गया है ।