सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   UP Board: Evaluation of Class 10 and 12 answer sheets will begin today.

यूपी बोर्ड : 10वीं व 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का आज से होगा मूल्यांकन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Evaluation of Class 10 and 12 answer sheets will begin today.
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा समाप्त होने के बाद 18 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। मंगलवार तक विभिन्न जनपदों से दो ट्रक कॉपियां पहुंच गई है। बुधवार की सुबह चार केंद्रों पर मूल्यांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। यह एक अप्रैल तक चलेगा। इसके लिए 2200 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
Trending Videos

शहर के जीजीआईसी, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज और जीआरएस इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर सीसीटीवी केंद्रों की निगरानी में मूल्यांकन कार्य किया जाएगा। इसको लेकर एक दिन पहले केंद्राध्यक्षों के साथ डीआईओएस और विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने बैठक भी की है। निर्देश दिए गए हैं कि सभी मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों के लिए पेयजल, बिजली, प्रकाश की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन कार्य की गोपनीयता भी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस संजय सिंह ने कहा कि मूल्यांकन कार्य के लिए शिक्षकों को अलग से पारिश्रमिक भी दिया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से सुचिता पूर्ण ढंग से मूल्यांकन करने की अपील भी की है। केंद्राध्यक्ष शिक्षकों को मूल्यांकन के दौरान किसी तरह की समस्या होने पर उसका तत्काल समाधान कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed