{"_id":"6a664df809a0e2ebdc08db9e","slug":"uproar-during-land-measurement-two-people-arrested-basti-news-c-207-1-bst1006-163081-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जमीन की पैमाइश के दौरान हंगामा, दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जमीन की पैमाइश के दौरान हंगामा, दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रमजोत। हर्रैया तहसील के थाना छावनी क्षेत्र स्थित ग्राम मझौवा दूबे में रविवार को एसडीएम के आदेश पर जमीन की पैमाइश कराने पहुंची राजस्व टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। हंगामे के चलते पैमाइश का कार्य पूरा नहीं हो सका। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में दो लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, सहायक चकबंदी अधिकारी नागेंद्र पटेल राजस्व टीम के साथ पैमाइश के लिए मझौवा दूबे गांव पहुंचे थे। टीम में सहायक चकबंदी कानूनगो साई मिलन, कानूनगो दिलीप सिंह, हल्का लेखपाल शिप्रा गुप्ता तथा पुलिस बल और महिला आरक्षी मौजूद थीं। दोनों पक्षों को पहले ही पैमाइश के लिए सूचना देकर बुलाया गया था।
पैमाइश शुरू होते ही दूसरे पक्ष के पंकज दुबे, निशा देवी समेत कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान राजस्व कर्मचारियों से अभद्रता की गई और पैमाइश में इस्तेमाल की जा रही जरीब पकड़कर तोड़ दी गई। राजस्व और पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन
स्थिति बिगड़ने पर महिला आरक्षियों की मदद से महिलाओं को समझाकर हटाने का प्रयास किया गया। इसी दौरान कुछ महिलाएं खेत के किनारे लगे कंटीले तार के पास जाकर बैठ गईं और स्वयं को चोट पहुंचाने का प्रयास करने लगीं। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर हटाया।
हंगामे के कारण पैमाइश की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। थाना प्रभारी राणा डीपी सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंकज दुबे और निशा देवी को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई है। दोनों को उप जिलाधिकारी हर्रैया न्यायालय भेज दिया गया। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है और पुलिस एहतियातन निगरानी बनाए हुए है।