पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Wedding Season: Buzz returns to the bullion market; demand for lightweight and fancy jewelry.

सहालग : सराफा बाजार में लौटी रौनक, हल्के और फैंसी आभूषणों की मांग

Tue, 30 Jun 2026 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Wedding Season: Buzz returns to the bullion market; demand for lightweight and fancy jewelry.
मंगल बाजार में आभूषण की खरीदारी करते लोग संवाद - फोटो : सीसवाला निवासी युवा अजय फगेडिया
बस्ती। सहालग शुरू होते ही सराफा बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। पिछले कुछ समय से सुस्त पड़े कारोबार में अब ग्राहकों की संख्या बढ़ने से रौनक लौटने लगी है। सोने-चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों और सीमित बजट के कारण सहालग में हल्के और फैंसी आभूषणों की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

बता दें कि गांधीनगर, पांडेय बाजार, मंगलबाजार के साथ अन्य कस्बाई बाजार में सराफा दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी है। कारोबारियों के अनुसार सहालग को देखते हुए लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने पहले से ही हल्के वजन के सोने और चांदी के आभूषणों का पर्याप्त स्टॉक तैयार कर रखा है। जिससे सीमित बजट वाले ग्राहक भी आसानी से अपनी पसंद के जेवर खरीद सकें।
विज्ञापन

बाजार में हल्के वजन के झुमके, दूल्हा-दुल्हन की अंगूठियां, गोल्ड चेन, चूड़ियों के सेट की मांग सबसे अधिक देखी जा रही है। वहीं चांदी के आभूषणों में पेचदार पायल, कमर पेटी और बिछुआ की बिक्री में भी तेजी आई है। सराफा व्यापारी गौरव भारत ने बताया कि ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। हल्के वजन के आभूषणों की बढ़ती मांग को देखते हुए बाजार में नए डिजाइन और आकर्षक कलेक्शन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी अभिषेक ने बताया कि सहालग शुरू होने के साथ सुस्त पड़े सराफा कारोबार में चमक आई है, छोटे आभूषणों की खरीदारी तो बढ़ गई है, लेकिन निवेशकों और बड़े खरीदारों ने फिलहाल दूरी बना ली है। इससे व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। सराफा कुंदन वर्मा ने कहा कि पिछले सप्ताह तक सोना-चांदी के दाम स्थिर रहने से स्थानीय कारोबारियों को कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब कीमतों में लगातार गिरावट ने बाजार का रुख बदल दिया है।

---
जून की शुरूआत में रिकाॅर्ड स्तर पर थे सोने-चांदी के भाव
सराफा कारोबारियों के अनुसार जून की शुरुआत में सोने और चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर पर थे। एक जून को सोना 1,51,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा चांदी 2,60,500 रुपये प्रति किलोग्राम थी। 15 जून तक मामूली गिरावट आई, लेकिन 21 जून के बाद अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते कीमतों में तेजी से उतार-चढ़ाव शुरू हो गया। 25 जून तक सोने के दाम घटकर 1,44,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम 2,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। इस तरह जून के 25 दिनों में सोना 7,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 34,500 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई। कारोबारियों का कहना है कि कीमतें घटने से मध्यम वर्ग के लोग छोटी ज्वेलरी जैसे अंगूठी, कान के टॉप्स, चेन और बच्चों के आभूषण खरीदने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। हालांकि निवेश के उद्देश्य से सोना-चांदी खरीदने वाले ग्राहक फिलहाल बाजार की स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed