{"_id":"69cc0f8e04217cdbd30c214f","slug":"womans-body-found-hanging-from-ceiling-hook-basti-news-c-207-1-bst1006-155895-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छत के कुंडे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छत के कुंडे से लटका मिला महिला का शव
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- पैकोलिया थाना क्षेत्र के टिकुइया गांव का मामला
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के टिकुइया गांव में एक महिला छत के कुंडे से साड़ी के सहारे लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, टिकुइया गांव निवासी रीना वर्मा (36) पत्नी राम जनम वर्मा सोमवार की रात कमरे में सोने चली गई। सुबह के समय वह घर में कमरे के अंदर छत में लगे कुंडें के सहारे साड़ी के फंदे से लटकी पाई गई। सुबह परिजनों ने किसी तरह उसे नीचे उतारा। उसकी मौत हो चुकी थी।
परिवार वालों का कहना है कि मृतका करीब दो माह से बीमार थी। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में इलाज के लिए गई थी, जहां पर ब्लड का सैंपल लिया गया था। मृतका को शंका रहती थी कि उसे गंभीर बीमारी हो सकती है। इस वजह से फंदे पर लटक गई होगी। पति ने घटना सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतका के करीब सोलह वर्षीय एक बेटी और एक छह वर्षीय बेटा भी है। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा गया है। घटना के बारे में छानबीन की जा रही है।
Trending Videos