फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman's gold chain stolen while sitting in a taxi; accused women flee in a Scorpio.

Basti News: टैक्सी में बैठी महिला की सोने की चेन चोरी, आरोपी महिलाएं स्कार्पियो से फरार

Sun, 26 Jul 2026 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Woman's gold chain stolen while sitting in a taxi; accused women flee in a Scorpio.
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत टैक्सी स्टैंड से अयोध्या जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने रविवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि तीन महिलाओं ने वारदात को अंजाम दिया और स्कार्पियो से फरार हो गईं।
विज्ञापन

उदयपुर गांव निवासी सुनीता सिंह पत्नी हरिराम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को वह विक्रमजोत टैक्सी स्टैंड से ऑटो में बैठकर अयोध्या जा रही थीं। इसी दौरान तीन महिलाएं भी उसी ऑटो में बैठ गईं। पीड़िता के अनुसार, जब ऑटो हाईवे स्थित एक होटल के पास पहुंचा तो तीनों महिलाएं अचानक उतर गईं। कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि उनके गले में पहनी करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की सोने की चेन गायब है।
विज्ञापन

शक होने पर उन्होंने महिलाओं को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच एक सफेद रंग की स्कार्पियो वहां पहुंची और तीनों महिलाएं उसमें बैठकर विक्रमजोत की ओर फरार हो गईं। छावनी थानाध्यक्ष राना डीपी सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed