सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women's march in protest against the rejection of the Women's Reservation Bill

Basti News: महिला आरक्षण बिल अस्वीकृत होने पर निकाली गई जनाक्रोश महिला पदयात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 29 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Women's march in protest against the rejection of the Women's Reservation Bill
विज्ञापन
रुधौली। रुदौली नगर पंचायत में बुधवार को महिला आरक्षण बिल पास न होने के विरोध में जनक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा की कमान पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी संगीता जायसवाल ने संभाली। इस दौरान पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल भी इस पदयात्रा में शामिल रहे।
Trending Videos


पदयात्रा का नेतृत्व कर रहीं संगीता जायसवाल ने कहा कि हाल ही में देश की लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा इसके लिए सपा और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है। पार्टी का कहना है कि सपा और कांग्रेस देश की सदन में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगाना चाहती है। लोकसभा में बिल पास ना होना इसका पुख्ता प्रमाण है। पदयात्रा थाना शिव मंदिर से निकलकर मुख्य मार्ग बंगाली तेरा मदरसा तिराहा डुमरियागंज तिराहा बखिरा तिराहा होते हुए बखिरा मार्ग पर स्थित एक मैरिज हॉल पर समाप्त हुई। इस दौरान पदयात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुजीत सोनी, महिला मोर्चा की जिला मंत्री नीलम गौड़, नामित सभासद विजय नारायण तिवारी, प्रतीक सिंह, मनोज श्रीवास्तव, रामउग्रह जायसवाल, विजय कुमार पांडेय राजू, बलराम त्रिपाठी, आजाद शर्मा, राकेश शर्मा, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed