{"_id":"6a6e481f3bea1bc1560f154b","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-pickup-truck-basti-news-c-207-1-bst1006-163543-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में अचकवापुर पुल के पास शनिवार देर रात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, कप्तानगंज से दुबौलिया की ओर जा रही पिकअप ने रखियां मोड़ के पास आगे चल रही बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार हरेंद्र विश्वकर्मा (26) पुत्र केशवराम, विवेक (23) पुत्र स्व. रामकिशोर और दुर्विजय पुत्र रामप्रसाद, निवासी ग्राम भरूं, सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हरेंद्र विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल विवेक और दुर्विजय को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि फरार चालक की तलाश की जा रही है और उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।