{"_id":"6a78d6744424184fdd09e7dc","slug":"youth-dies-in-collision-between-two-bikes-basti-news-c-207-1-bst1006-164007-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरैया। छावनी थाना क्षेत्र के नाल्हीपुर गांव के सामने रविवार सुबह हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोनबरसा गांव निवासी राहुल पाठक (30) पुत्र चंद्रभान पाठक रविवार सुबह करीब छह बजे बाइक से छावनी बाजार जा रहे थे। नाल्हीपुर गांव के सामने हाईवे पर पहुंचते ही पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे राहुल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पुलिस और एनएचएआई की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।
गंभीर हालत में राहुल को सीएचसी विक्रमजोत ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राहुल की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सीमा और बेटे अंश (12) व अभि (8) का रो-रोकर बुरा हाल है। छावनी थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।