{"_id":"69b9b9b79867ba78f70782b5","slug":"youth-welfare-department-will-distribute-432-sports-kits-basti-news-c-207-1-bst1005-155057-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: युवा कल्याण विभाग करेगा 432 खेल किट का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: युवा कल्याण विभाग करेगा 432 खेल किट का वितरण
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन की ओर से युवा कल्याण विभाग को खेल किट मुहैया कराई गई है। मंगल दल की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेलने के लिए यह किट दी जाएगी। इसके लिए ब्लॉकवार सूची बनाई गई है।
युवा कल्याण विभाग की ओर से जिले में 1187 महिला मंगल दल और 1187 युवक मंगल दल का गठन किया गया है। इन दलों के माध्यम से सरकार की योजनाओं को गांव के लोगों तक पहुंचाया जाता है। साथ ही वह ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम भी करते हैं। ऐसे में शासन की ओर से युवा कल्याण विभाग को खेल किट मुहैया कराई गई है।
जिला युवा कल्याण अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि इस बार 432 युवक मंगल दलों और 432 महिला मंगल दलों को चिह्नित कर खेल किट वितरित की जाएगी। प्रत्येक मंगल दल को पांच वाॅलीबाल, एक नेट, पांच फुटबॉल और एक एयर पंप दिया जाएगा। महिला मंगल दलों को इन सामग्रियों के साथ एक कूदने वाली रस्सी भी दी जाएगी, जबकि युवक मंगल दलों को फिटनेस ट्यूब दिया जाएगा।
युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार, यह सामग्री प्रत्येक मंगल दल को पांच वर्षों में एक बार वितरित की जाती है। जो किट प्राप्त हो गई है, उसके वितरण के लिए कार्ययोजना बना ली गई है।
Trending Videos