संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को पहुंचे मंडलायुक्त राजेश प्रकाश और आईजी आरपी सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। राजस्व मामलों के बढ़ते लंबित प्रकरणों पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए एसडीएम समेत राजस्व अधिकारियों को फटकार लगाई और तय समय में निस्तारण के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें भूमि पैमाइश और राजस्व विवादों से संबंधित आ रही हैं। औराई तहसील में कुल 32 मामले आए, जिनमें छह का निस्तारण मौके पर किया गया।
इस दौरान एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक और एसडीएम श्याममणि त्रिपाठी मौजूद रहे।तहसील ज्ञानपुर में एसडीएम भान सिंह की अध्यक्षता में 47 शिकायतें सुनी गईं, जिनमें छह मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं भदोही तहसील में एडीएम न्यायिक शिव नारायण सिंह की मौजूदगी में 36 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें छह का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम अरुण गिरी, सीओ विश्वजीत राय और तहसीलदार अजय कुमार सिंह मौजूद रहे। तीनों तहसीलों में कुल 115 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 70 शिकायतें राजस्व विभाग और 30 बिजली निगम से संबंधित थीं। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बाधित रहने की शिकायत भी अधिकारियों से की। संवाद