{"_id":"6a08c30771d6735bb5075185","slug":"bhadohi-mp-vinod-bind-reaches-hospital-by-e-rickshaw-leaving-his-convoy-behind-bhadohi-news-c-20-ali1005-1395014-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: काफिला छोड़ ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचे भदोही के सांसद विनोद बिंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: काफिला छोड़ ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचे भदोही के सांसद विनोद बिंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही से भाजपा सांसद विनोद बिंद ने शनिवार को ऊर्जा संरक्षण संदेश दिया। वे काफिले के बजाय ई-रिक्शा (टोटो) से चंदौली के कैलाशपुरी स्थित अपने आवास से 5 किलोमीटर दूर अलीनगर स्थित अपने अस्पताल पहुंचे।
सुबह 10 बजे सांसद विनोद बिंद को मुगलसराय में ई-रिक्शा में सफर करते देख राहगीरों, दुकानदारों ने उनका अभिवादन किया। सांसद ने कहा कि यदि छोटी दूरी के लिए लोग साइकिल, ई-रिक्शा और अन्य बैटरी चालित वाहनों का उपयोग करें तो पेट्रोल-डीजल की खपत में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि आज देश ऊर्जा संकट, बढ़ती ईंधन खपत और पर्यावरण प्रदूषण जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में हर नागरिक का यह दायित्व है कि वह ऊर्जा संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाए। सांसद ने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके बड़े परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
सांसद ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी लगातार हरित ऊर्जा, आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और ऊर्जा दक्ष तकनीकों को बढ़ावा देकर देश को स्वच्छ और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि ईंधन बचत में सक्रिय भागीदारी निभाएं। आमताैर पर सांसद बिंद के काफिले में चार वाहन रहता था।