सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Minor Produced Before CWC, Handed Over to Parents

Bhadohi News: नाबालिग को सीडब्ल्यूसी में पेश किया, माता-पिता को सौंपा गया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Minor Produced Before CWC, Handed Over to Parents
विज्ञापन
सुरियावां थाने के उप निरीक्षक कमलेश कुमार ने शनिवार को बरामद नाबालिग रामकृष्ण उपाध्याय निवासी महुआपुर को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत किया।

कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद समिति ने नाबालिग को उसके माता-पिता को सौंप दिया। बताया गया कि 28 अप्रैल 2026 को किसी बात से नाराज होकर नाबालिग बिना बताए घर से मुंबई चला गया था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। करीब एक माह बाद जब बालक वापस घर लौटा तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायपीठ के समक्ष प्रस्तुत किया। वहां नाबालिग ने अपने माता-पिता के साथ रहने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष पीसी उपाध्याय ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर नाबालिग को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान सदस्य पंकज मालवीय, संगीता खन्ना, प्रेमशंकर त्रिपाठी, सत्यशील गुप्ता तथा कर्मचारी अजय प्रताप सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed