सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP news Former MLA Vijay Mishra Wife and Daughter-in-Law Spend Their First Night on a Jute Mat and Rug

UP: टाट और दरी पर गुजरी पूर्व विधायक विजय मिश्रा की पत्नी और बहू की पहली रात, देर रात तक नहीं आई नींद

अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 17 May 2026 03:34 PM IST
विज्ञापन
सार

रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने के मामले में विजय मिश्रा, उसकी पत्नी, बेटे और बहू को कोर्ट से सजा हुई है। सजा के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। टाट और दरी पर पूर्व विधायक विजय मिश्रा की पत्नी और बहू की पहली रात गुजरी।
 

UP news Former MLA Vijay Mishra Wife and Daughter-in-Law Spend Their First Night on a Jute Mat and Rug
पूर्व विधायक विजय मिश्रा, पत्नी रामलली, बेटा विष्णु मिश्रा और बहू रूपा मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने में दोषी पूर्व विधायक विजय मिश्रा की पत्नी पूर्व जिपं अध्यक्ष रामलली मिश्रा और बहू रूपा मिश्रा को शुक्रवार शाम जिला कारागार भेज दिया गया। दोनों महिला बैरक में 22 अन्य कैदियों के साथ रहीं। सास-बहू की पहली रात टाट और दरी पर बीती। 


जेल मैनुअल के हिसाब से दोनों को दाल, सब्जी और रोटी दी गई। एमपी-एमएलए कोर्ट ने बाहुबली विजय मिश्रा के परिवार को शुक्रवार को सजा सुनाई थी। छह साल पुराने केस में विजय मिश्रा, पूर्व एमएलसी पत्नी रामलली, बेटे विष्णु को 10-10 साल और बहू रूपा मिश्रा को चार साल की सजा हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय मिश्रा पहले से ही आगरा जेल में बंद है और बेटा विष्णु लखीमपुर खीरी जेल में है। रामलली और रूपा पहली बार जेल गईं। जेल अफसरों के मुताबिक दोनों को सामान्य कैदियों की तरह ही जेल मैनुअल के अनुसार खाना दिया गया। दोनों को देर रात तक नींद नहीं आई। जमीन पर टाट और दरी बिछाकर लेटने की व्यवस्था है। दोनों को आम कैदियों की तरह की रखा गया।

जेल अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया जेल में महिलाओं के लिए केवल एक बैरक है, जिसमें सास-बहू को रखा गया है। दोनों ने शाम को जेल के नियमानुसार भोजन किया। अन्य महिला कैदियों से बातचीत की और देर रात 12 बजे के बाद दोनों सोई थीं। जेल के कैदियों को शाम 6:30 बजे भोजन दिया जाता है। उन्होंने बताया कि दोनों को अभी ज्ञानपुर जिला जेल में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed