सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   16 received the title of Hafiz, 9 received the title of Qari, and 4 received the title of Alim.

Bhadohi News: 16 को हाफिज, नौ को कारी, 4 को आलिम की मिली उपाधि

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
16 received the title of Hafiz, 9 received the title of Qari, and 4 received the title of Alim.
विज्ञापन
भदोही। मुबारकपुर जामिया अशरफिया के मुफ्ती सदरुल वरा मिस्बाही ने कहा कि मुसलमान अपने अमल पर गौर करें। अल्लाह के क्या हुक्म हैं उन्हें अपनाएं।
Trending Videos

जो लोग शिक्षित होकर समाज में जा रहे हैं उनकी जिम्मेदारी है कि समाज को सही दिशा दें। मुफ्ती मिस्बाही बीती रात मर्यादपट्टी के मदरसा शमसिया तेगिया में दस्तारेफरागत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
कोलकाता से आए मुफ्ती सैफुल्लाह आलमी ने कहा कि दीन की रोशनी को औरों तक पहुंचाना इस्लाम में सबसे बड़ा काम है। यह शिक्षित लोगों की जिम्मेदारी भी है। इसलिए दीन के साथ-साथ शिक्षा को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना फैसल अशरफी ने बताया कि आज मदरसे के 16 छात्रों को हिफ्ज, चार छात्रों को आलिम और 9 को कारी की उपाधि दी गई। इसके लिए उन्हें सनद के साथ साथ ईमामा शरीफ बांध कर सम्मानित किया गया।
ये छात्र उप्र, बिहार और झारखंड के हैं। दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने तालियों की गूंज के साथ सभी 29 छात्रों का स्वागत किया। प्रंबधक डॉ. अजहर आसिफ अंसारी की ओर से विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान ग्रहण करने वाले बच्चों को नगद पुरस्कार दिया गया।
अध्यक्षता मौलाना मोईनउद्दीन ने और संचालन मौलाना किस्मत सिकंदरपुरी ने की। मौलाना रफीक आलम बहराइची ने भी संबोधित किया। इस मौके पर नुरूस्सलाम खां, जाकिर बाबू अंसारी, जमीन अंसारी, मौ.कुतुबउद्दीन, हाफिज तबरेज अंसारी, मौलाना इफरात हुसैन, नुरैन खां, खीर्शीद खां आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed