सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thieves broke into a tent shop and stole goods worth 25 lakh rupees.

Bhadohi News: सेंध लगाकर टेंट की दुकान में 25 लाख की चोरी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into a tent shop and stole goods worth 25 lakh rupees.
विज्ञापन
औराई। सहसेपुर गांव के पास शनिवार की रात चोरों ने टेंट व्यवसायी की दुकान में सेंध लगाकर एक मालवाहक सहित 25 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम ने दो घंटे तक गहन जांच की। हालांकि, कोई सुराग नहीं मिल सका। कठारी निवासी मोहम्मद बदरु आलम की सहसेपुर गांव के पास दुकान है। इसमें टेंट, डीजे, इलेक्ट्रॉनिक सहित अन्य सामान रखे थे। शनिवार की रात चोरों ने सेंध लगाकर वहां खड़ी मालवाहक, उस पर रखा डीजे मशीन, साउंड बॉक्स, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित अन्य सामान उठा ले गए। चोरों ने जाते-जाते दुकान में लगे सीसी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। बदरुद्दीन सुबह दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटकर सन्न रह गए। अंदर गए तो मैजिक सहित अन्य सामान गायब था। पीड़ित दुकानदार का दावा है कि 25 लाख रुपए का समान चोरी हुआ है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed