{"_id":"697fbaafca1c39f73d086811","slug":"sevashram-college-won-the-tournament-by-defeating-banda-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-138450-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बांदा को हराकर सेवाश्रम कॉलेज ने जीता टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बांदा को हराकर सेवाश्रम कॉलेज ने जीता टूर्नामेंट
विज्ञापन
महर्षि आज़ाद स्टेडियम मेढ़ी में विजेता को ट्राफी देते अतिथि। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
सुरियावां। महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में तेजधर ब्रह्मबाबा खेल समिति की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया।
इसमें सेवाश्रम इंटर कॉलेज सुरियावां ने बांदा को छह विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। बांदा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन बनाए। इसमें राहुल राज 43 गेंदों पर 82 रन की शानदार पारी खेली।
जबकि सौरभ प्रताप ने 19 गेंदों पर 42 रन बनाकर मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेवाश्रम इंटर कॉलेज सुरियावां की टीम ने 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर 195 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
टीम की ओर से यश ने 31 गेंदों पर 54 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, अनुराग राघव ने 33 गेंदों पर नाबाद 52 रन और दुर्गा चरण ने नाबाद 29 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। बांदा की ओर से गेंदबाजी में वैभव पाल ने तीन ओवर में 32 रन देकर एक विकेट चटकाए। ध्रुव प्रताप सिंह तीन ओवर में 41 रन देकर एक विकेट लिया।
आयोजक प्रतीक महर्षि दुबे एवं फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि मड़ियाहू विधायक डॉ. आरके पटेल ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया।
विजेता सेवाश्रम इंटर कॉलेज को एक लाख रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता बांदा की टीम को 50 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई।
विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसे आयोजन युवाओं को नई दिशा देते हैं। भविष्य में सुरियावां क्षेत्र में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। प्रतीक ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को मंच देना है।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अमर बहादुर सिंह, सुरेश चंद्र मिश्रा, मोनू मिश्रा, विजयशंकर राय, राजमणि पांडेय, मथुरा प्रसाद यादव, दिनेश यादव दादा, जमींदार बिंद, राजकुमार सरोज आदि मौजूद रहे।
Trending Videos