सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Homage was paid to Saint Ravidas, and a pledge was taken to adopt his ideals.

Bhadohi News: संत रविदास को किया नमन, विचार अपनाने का लिया संकल्प

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Homage was paid to Saint Ravidas, and a pledge was taken to adopt his ideals.
सपा कार्यालय पर संत शिरोमणि रविदास जयंती मनाते लोग।स्रोत सपा
विज्ञापन
नईबाजार/गोपीगंज। संत रविदास की जयंती रविवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
Trending Videos

भदोही नगर के जमुनीपुर रोडवेज परिसर में संत रविदास जयंती मनाई गई। अनुयायियों ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर धूप-अगरबत्ती जलाकर उन्हें नमन किया तथा प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास भारतीय संत परंपरा के ऐसे महान संत थे, जिन्होंने समाज को समानता, मानवता और प्रेम का मार्ग दिखाया।
उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं आज के समय में भी उतनी ही उपयोगी और प्रेरणादायक हैं। संत रविदास जी का मानना था कि मन की शुद्धता ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने बाहरी आडंबर, दिखावे और पाखंड का विरोध करते हुए कहा कि ईश्वर सच्चे हृदय और अच्छे कर्मों से प्रसन्न होते हैं।
इस मौके पर राजाराम, कैलाशनाथ गौतम, सुभाष चंद्र, सूरज कुमार, संजू, भीमराज, तूफानी, आशीष कुमार, अजय भारती, बबलू राज मिस्त्री, चंदन गौतम आदि रहे। गोपीगंज नगर के नारायणी कटरा में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
सर्व समाज जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह ने संत शिरोमणि रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि संत के जीवन से लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने भक्ति मार्ग के जरिए देश में जाति पाति धर्म ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करने का काम किया। इस मौके पर डाॅ. विनय शंकर तिवारी, सिंटू शुक्ला, रामानुज त्रिपाठी, दिलीप तिवारी, मोहम्मद उमर, राम रसीले, प्रमोद कुमार, चंदर दुआ, रामबाबू, मून्नू, वारिस, अरमान, लल्लन बिंद आदि रहे।
कंसापुर सपा कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप वियोगी और जिला महासचिव ह्रदय नारायण प्रजापति की मौजूदगी में संत शिरोमणि की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास भारत में 15वीं सदी के एक महान संत, दर्शनशास्त्री, कवि, समाज-सुधारक और ईश्वर के शिष्य थे।
इस मौके पर पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, आरिफ सिद्दीकी, अंजनी सरोज, राजेंद्र ददूबे, केश नारायण, पंचलाल सरोज, सरिता बिंद, करिया पाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed