{"_id":"699620e26e781b8f8702f1bb","slug":"21-people-including-20-women-arrested-for-vandalizing-a-liquor-store-bhadohi-news-c-20-1-vns1095-1295243-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: शराब की दुकान में तोड़फोड़ करने पर 20 महिलाओं समेत 21 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: शराब की दुकान में तोड़फोड़ करने पर 20 महिलाओं समेत 21 गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। लक्ष्मणपट्टी गांव में शराब की नई दुकान में तोड़फोड़ व मारपीट करने के आरोप में बुधवार को पुलिस ने 20 महिलाओं सहित 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को तोड़फोड़ व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने इन सभी को हिरासत में लिया था। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर विरोध किया था। लक्ष्मणपट्टी गांव के पास पनईपुर में बस्ती के बीच शराब की दुकान का कई दिनों से विरोध हो रहा था। दो दिन पहले वहां से हटाकर बैरा के पास कस्तूरीपुर में दुकान खोली गई। इसका वहां के ग्रामीणों ने विरोध किया। आरोप है कि मंगलवार को कुछ महिलाओं ने शराब की दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ मारपीट की। वहीं, भारी मात्रा में शराब नष्ट कर दी। इसके बाद पुलिस ने 20 महिलाओं समेत 21 लाेगों को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद 150 की संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंच गए। पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शराब की दुकान में तोड़फोड़ करने के मामले में आबकारी अधिकारी की शिकायत पर बीएनएसएस की धाराओं के तहत 20 महिलाओं समेत 21 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने इस मामले में 20 महिलाओं समेत 21 को गिरफ्तार कर लिया।
इनको पुलिस ने किया गिरफ्तार
एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि मामले में रानू यादव, राजेन्द्र प्रसाद मौर्या, विद्या देवी, पुष्पा देवी, उर्मिला, सुशीला, कलावती, गायत्री देवी, संतरा देवी, जिरावती, परमिला, संगीता देवी, शिवकुमारी, लालदेवी, किरन, नितू, अनीता, मिता, गायत्री, विमला देवी और सरिता मौर्या को गिरफ्तार किया गया है।
Trending Videos
इनको पुलिस ने किया गिरफ्तार
एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि मामले में रानू यादव, राजेन्द्र प्रसाद मौर्या, विद्या देवी, पुष्पा देवी, उर्मिला, सुशीला, कलावती, गायत्री देवी, संतरा देवी, जिरावती, परमिला, संगीता देवी, शिवकुमारी, लालदेवी, किरन, नितू, अनीता, मिता, गायत्री, विमला देवी और सरिता मौर्या को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन