सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Administration clears illegal encroachments on Bhumidhari: Anil

भूमिधरी पर अवैध कब्जे को खाली कराए प्रशासन : अनिल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Administration clears illegal encroachments on Bhumidhari: Anil
भदोही तहसील में धरना देते भाकपा (माले) के पदा​धिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
सर्रोई। भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जा के विरोध में बृहस्पतिवार को भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना दिया। आरोप है कि जिले में दलितों, वनवासियों, गरीब किसानों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्हें तहसीलों में चक्कर काटने पड़ रहे हैं। प्रशासन इसे खाली कराए। चेताया कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। भाकपा (माले) राज्य स्थाई समिति सदस्य सह भदोही प्रभारी कामरेड अनिल पासवान ने कहा कि जिले भर में दलितों, वनवासियों, गरीबों व किसानों को न्याय के लिए लड़ाई लड़नी पड़ रही रही है। उनकी लड़ाई लड़ने वाले भाकपा (माले) जिला सचिव को आज अपने खुद के सवाल पर धरने पर बैठना पड़ा। बताया कि दबंग उनकी भूमिधारी जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे हैं। उपजिलाधिकारी भदोही के आदेश के बावजूद दबंगों के खिलाफ भदोही पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। भाकपा (माले) जिला सचिव कामरेड बनारसी सोनकर ने कहा कि भदोही तहसील क्षेत्र के पिपरिस के दलितों वनवासियों को मिले पट्टे की जमीन पर तहसील प्रशासन कब्जा नहीं दिला पा रहे हैं। बताया कि 23 फरवरी को विधान सभा घेराव में भदोही से सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष लखनऊ जाएंगे। इसमें भदोही के इन सवालों उठाया जाएगा। इस मौके पर ज्वाला प्रसाद, कबूतरा गौतम, शिवबहादुर, जलसा, छोटे लाल वनवासी, शोभा वनवासी, मैना देवी, बिन्न देवी, अस्पताली वनवासी, रीता,दुर्गावती देवी आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed