सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notice issued to DPRO and District Coordinator over negligence

Bhadohi News: लापरवाही पर डीपीआरओ व डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर को नोटिस जारी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to DPRO and District Coordinator over negligence
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीएम शैलेष कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण मैनेजमेंट कमेटी की समीक्षा की। उन्होंने आरआरसी निर्माण एवं संचालन की स्थिति, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत चिह्नित नालों की टैपिंग की स्थिति बेहद खराब होने पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं, कार्य में लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ संजय कुमार मिश्र, स्वच्छ भारत मिशन के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. सरोज पांडेय को कारण बताओ नोटिस जारी किया। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत औराई ब्लॉक में गंगा के किनारे चिह्नित नालों की प्रगति कार्य न होने पर और कार्य में लापरवाही बरतने पर एडीओ पंचायत औराई धीरेंद्र यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। वहीं, सभी अन्त्येष्टि स्थल के कार्यों की गुणवत्ता जांच कराने के लिए अधिकारी को निर्देशित किया है। समीक्षा के दौरान स्वच्छता ही सेवा 2025 प्रगति पर प्रकाश डाला। गांव में आरआरसी निर्माण, संचालन, मॉडल ग्राम के विभिन्न स्तरों, व्यक्तिगत शौचालय की प्रगति, सामुदायिक शौचालय में नियुक्त केयरटेकर की जानकारी ली। बताया वित्तीय साल 2025-26 के लिए व्यक्तिगत शौचालय की प्रगति का विवरण लक्ष्य 7260, डीडीडब्ल्यूएस बेवसाइट पर ऑनलाईन पेंडिंग प्रार्थना पत्रों की संख्या 7982, ब्लॉकों से प्राप्त सत्यापन पात्र लाभार्थियों की संख्या 4364, अवशेष सत्यापन पात्र लाभार्थियों की संख्या 2896 है। बैठक में सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल, जिला विकास अधिकारी ज्ञान प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed