{"_id":"69b5b756f6e1f258460c7885","slug":"2166-crore-rupees-will-be-spent-to-widen-sitamarhi-kalinjara-semradh-road-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-140284-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 21.66 करोड़ से सीतामढ़ी, कलिंजरा सेमराध मार्ग का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 21.66 करोड़ से सीतामढ़ी, कलिंजरा सेमराध मार्ग का होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो धार्मिक पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाले सीतामढ़ी, कलिंजरा-सेमराध मार्ग का चौड़ीकरण होगा। शासन की ओर से इसके लिए 21.66 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। त्योहारी सीजन में इन मार्गों पर भीड़ बढ़ जाती है। करीब साढ़े 12 किमी मार्ग के चाैड़ीकरण के लिए पहली किस्त के रूप में 2.16 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए गए हैं।
जिले में सीतामढ़ी और सेमराधनाथ धाम धार्मिक पर्यटन स्थल हैं। यहां हर दिन हजारों लोग आते हैं। इन दोनों धार्मिक पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली 12.400 किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण के लिए काफी दिनों से मांग चल रही थी। इसके लिए ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने शासन को प्रस्ताव भी दिया था। लोकनिर्माण विभाग ने धर्मार्थ मार्गों का सुदृढ़ीकरण, नव निर्माण एवं विकास कराने के लिए एक मुश्त व्यवस्था योजना अंतर्गत इस सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण की स्वीकृति दी है। सड़क के चौड़ीकरण से सीतामढ़ी मंदिर, नारेपार, बारीपुर, गोपालापुर, कलिंजरा, बेरवां पहाड़पुर, ओझापुर, नागरदह,सेमराधनाथ आदि गांव जुड़ जाएंगे। इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और सैलानियों को सुविधा होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बारीपुर बंधा का भी होगा चौड़ीकरण
सीतामढ़ी से सेमराधनाथ के बीच बारीपुर गांव में गंगा नदी के पास बंधा बनाया गया था। इस बंधे से बारिश और बाढ़ की स्थिति में किसानों और आम लोगों को सुविधाएं होती हैं। साथ ही बंधे की सड़क से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। सीतामढ़ी से सेमराधनाथ की सड़क इसी बंधे पर बनी हुई है। 2017 में प्रधानमंत्री सड़क बनने के बाद भी इस बंधे को चौड़ा नहीं किया गया। वर्तमान में बंधा की सड़क काफी सकरा और जर्जर है। बड़ी मुश्किल से छोटी चार पहिया वाहन निकल पाती है। अब सड़क को चौड़ीकरण के लिए सरकार से धन स्वीकृत हो गया है। इससे इस सकरा बंधा का भी चौड़ीकरण होगा। - संदीप सरोज, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी ने बताया कि सीतामढ़ी, कलिंजरा-सेमराध मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 21.66 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। पहली किश्त करीब दो करोड़ रुपये जारी हो चुकी है। जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कराकर काम शुरू कराया जाएगा।
Trending Videos