सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kanshi Ram was the hero of social change: PradeepKanshi Ram was the hero of social change: Pradeep

सामाजिक परिवर्तन के महानायक थे कांशीराम : प्रदीप

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Kanshi Ram was the hero of social change: PradeepKanshi Ram was the hero of social change: Pradeep
सपा कार्यालय पर मान्यवर कांशीराम की जयन्ती मनाते पदा​धिकारी। स्रोत सपा
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कंसापुर में रविवार को कांशीराम की 92 जयंती पीडीए दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के सामाजिक योगदान को सराहा। कहा कि उन्होंने वंचित तबके के हक की आवाज उठाई और सड़क से लेकर सदन तक इसके लिए संघर्ष किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि कांशीराम सामाजिक परिवर्तन के महानायक थे। वे दलितों, शोषितों एवं वंचितों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं। वे एक-एक भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। जिन्होंने भारत में जाति व्यवस्था के सबसे निचले स्तर पर अछूत समूहों सहित पिछड़ी या निचली जाति के लोगों के उत्थान और राजनीतिक लामबंदी के लिए काम किया। विधायक जाहिद बेग, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, पूर्व विधायक मधुबाला पासी, अंजनी सरोज, राजेंद्र दुबे, सरिता बिंद ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महासचिव ह्रदय नारायण प्रजापति ने किया। इस मौके पर संतोष यादव, केशनारायण यादव, सलाउद्दीन अंसारी, डॉ. पवन विश्वकर्मा, महेश पाल, दिलीप पासी, गुलाब पाल, मनोज यादव, कमला महतो, पंचलाल सरोज, राजेश राय, लालजीत दुबे आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed