सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Reasoning questions puzzled, Hindi literature greatly pleased

Bhadohi News: रिजनिंग के सवालों ने उलझाया, हिंदी साहित्य ने खूब छकाया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Reasoning questions puzzled, Hindi literature greatly pleased
परीक्षा केंद्र से पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित दरोगा भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। दो दिनों तक चली परीक्षा में पहले दिन जहां 1378 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, दूसरे दिन दोनों पालियों में 1270 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। रविवार को दोनों पालियों में 1330 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अभ्यर्थियों ने गणित और विज्ञान से जुड़े तार्किक प्रश्नों को थोड़ा कठिन बताया। कहा कि ओवरआल पेपर आसान था। साहित्य व पुरस्कार जुड़े कुछ प्रश्नों ने परेशान किया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की ओर से दो दिनों तक चली परीक्षा में रविवार को सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त रहे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से पांच बजे के बीच हुई। सक्षम अधिकारी जिले के विभिन्न केंद्रों पर चक्रमण करते रहे। सुबह से ही केंद्रों पर अभ्यर्थी पहुंच गए। केंद्रों पर करीब एक से डेढ़ घंटे पहले पहुंचे अभ्यर्थियों को जांच पड़ताल के बाद अंदर प्रवेश दिया गया। वहीं अभ्यर्थियों के पर्स, चश्मा, टोपी के अलावा ज्वेलरी और चाबियां भी रखवा ली गई। दोनों पालियों में 4800 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। प्रथम पाली में 2400 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1757 ने परीक्षा दी और 643 ने छोड़ दी। वहीं, दूसरी पाली में 1773 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं, 627 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों में 1270 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
Trending Videos

इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
परीक्षा के लिए काशी नरेश विश्वविद्यालय ज्ञानपुर, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, ज्ञानदेवी इंटर कॉलेज भदोही एवं एमए समद इंटर कॉलेज भदोही को केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा
डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिनव त्यागी के अलावा एएसपी शुभम अग्रवाल ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। अधिकारियों ने दिनभर अलग-अलग केंद्रों पर भ्रमण करके एक-एक बिंदुओं की जांच पड़ताल की।

परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने कहा
गणित और तार्किक प्रश्नों को हल करने में परेशानी हुई। जीके-जीएस के प्रश्न काफी सरल रहे। ओवरआल पेपर अच्छा रहा। अच्छे नंबर आने की उम्मीद है। अनन्या, सोनभद्र।

हिंदी के साहित्यक प्रश्न काफी पुराने थे। इसकी वजह से उसको हल करने में थोड़ी समस्या हुई। जीके-जीएस के प्रश्न अपेक्षानुरूप सरल थे। - अल्पना पाठक, वाराणसी।

तार्किक प्रश्न थोड़े कठिन थे। जो समय लगा उसी में लगा। हिंदी और जीके जीएस के प्रश्नों को करने में कोई परेशानी नहीं हुई। पेपर अच्छा गया है। - अनूप, मऊ।
ओवरआल पेपर बढि़या हुआ है। गणित के प्रश्न थोड़े कठिन थे। वहीं, विज्ञान के पेंडाई ग्राम के प्रश्नों ने थोड़ा उलझाया। प्रश्न पत्र सरल होने से इस बार हाई मेरिट बनने की उम्मीद है। - अमरनाथ, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed