सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A glimpse of harmony was seen at the collective Roza Iftar party

Bhadohi News: सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी में दिखी सौहार्द की झलक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of harmony was seen at the collective Roza Iftar party
कालीन भवन में सामुहिक रोजा इफ्तार पार्टी में रोजा खोलते लोग। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
भदोही। मर्यादपट्टी स्थित ऑल इंडिया कारपेट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) की ओर से रविवार को सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार में हिंदू-मुस्लिम ने साथ रोजा खोल कर एकता और सौहार्द की मिसाल पेश की। इफ्तार के बाद वहीं पर नमाज भी अदा की गई। सामूहिक इफ्तार पार्टी में दोनों समुदायों के कालीन निर्यातकों, मजदूरों ने भाग लिया। बिना भेदभाव, ऊंच नीच के सभी ने एक दस्तरख्वान पर बैठकर शाम 6 बजकर 8 मिनट पर अजान होते ही खजूर से रोजा खोला। इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा की गई। इसमें विश्व और देश में अमन शांति के लिए दुआ की गई। एकमाध्यक्ष मो. रजा खां और मानद सचिव पीयूष बरनवाल ने रोजा खोलने से पूर्व सभी का स्वागत किया। अध्यक्ष ने कहा कि माह-ए-रमजान में सामूहिक इफ्तार पार्टी के आयोजन की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इस परंपरा को हमेशा बनाए रखने की बात कही। मानद सचिवों ने इस तरह के आयोजनों पर जोर दिया। इफ्तार में औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, रवि पाटोदिया, जय प्रकाश गुप्ता, हाजी अब्दुल बारी अंसारी, अरशद वजीरी, हाजी अब्दुल सत्तार अंसारी, आरके बोथरा, हाजी इश्तियाक खां, श्रीराम मौर्य, शमीम अंसारी, श्यामधर यादव, शाहिद अली, एजाज अंसारी, परवेज अंसारी, शाहकार अंसारी, फजल वजीरी इंतखाब वजीरी आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed