{"_id":"69b7ddd163113af1dd0dc869","slug":"video-protest-in-bhadohi-over-community-toilet-that-has-been-closed-for-four-months-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भदोही में चार महीने से बंद पड़े सामुदायिक शौचालय को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भदोही में चार महीने से बंद पड़े सामुदायिक शौचालय को लेकर प्रदर्शन
भदोही जिले में सुरियावां ब्लॉक के बढ़ियानी गांव में चार महीने से बंद पड़े सामुदायिक शौचालय को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने सामुदायिक शौचालय के सामने खड़े होकर विरोध जताया। आरोप लगाया कि जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव निवासी चंद्रप्रकाश बिंद के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि सामुदायिक शौचालय में पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग बनाए गए हैं। जिसका दरवाजा दो तरफ से खुलता है। महिलाओं का तो खुलता है, लेकिन पुरुषों के लिए नहीं खुलता है। इस संबंध में प्रधान अक्षय लाल से शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। उनका कहना है कि पाइप जाम हो गया है। जिसकी वजह से बंद पड़ा हुआ है। इस संबंध में सचिव आरती यादव ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में अब आया है, जल्द इसका निराकरण कराया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में आशीष कुमार बिंद, मोहित कुमार, चंदन, सियाराम, रामनाथ गौरी, शंकर, वीरेंद्र कुमार, सभाजीत, अरुण विश्राम, मनिलाल, बल्लू आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।