{"_id":"6988e317f5b13461c00005f3","slug":"26-crore-to-build-second-cm-model-composite-school-in-bahraich-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-138725-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 26 करोड़ से बहरैची में बनेगा दूसरा सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 26 करोड़ से बहरैची में बनेगा दूसरा सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही तहसील के बहरैची में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने 26 करोड़ का स्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया है। जिले के दूसरे सीएम माॅडल विद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इसमें करीब दो हजार बच्चों का नामांकन होगा।
जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। काॅन्वेंट विद्यालयों जैसी सुविधा के लिए जिले की तीन तहसीलों में एक-एक मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनना है। औराई ब्लाॅक के गिर्दबड़गांव में स्कूल का निर्माण कार्य शुरू चल रहा है। भदोही के बहरैची में जमीन चिह्नित की गई थी। अब शासन से स्वीकृति मिलने पर स्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक की कक्षाएं चलाई जाएंगी। ज्ञानपुर के घरांव में जमीन का चयन किया जा चुका है। पांच से छह एकड़ भूमि में विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा।
शिवम पांडेय, बीएसए ने बताया कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय तीनों तहसीलों में बनना है। औराई के गिर्दबड़गांव में काम चल रहा है। बहरैची में अप्रैल से काम शुरु होने की संभावना है। घरांव में आगामी वर्ष में स्वीकृति मिलने पर निर्माण होगा। बहरैची में बनने वाले विद्यालय पर 26 करोड़ रुपये खर्च होंगे।सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास, रोबोटिक्स और मशीन लर्निंग ट्रेनिंग, लैंग्वेज, मैथ्स, साइंस व कंप्यूटर लैब, हॉल, खेलकूद का मैदान, मॉड्यूलर किचन, डाइनिंग हॉल के साथ, सीसीटीवी कैमरे, सोलर पैनल आदि आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। औराई के गिर्दबड़गांव में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण करीब-करीब 50 फीसदी तक पूर्ण हो गया है। शासन की प्राथमिकता में शामिल होने के कारण नोडल अफसर से लेकर डीएम शैलेष कुमार हर महीने उक्त विद्यालय का निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट लेते हैं।
Trending Videos