सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A child playing in front of his house was hit by a cargo vehicle and died.

Bhadohi News: घर के सामने खेल रहे बच्चे को मालवाहक वाहन ने मारी टक्कर, माैत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
A child playing in front of his house was hit by a cargo vehicle and died.
विज्ञापन
क्षेत्र के गोधना गांव में रविवार को सुबह 10 बजे घर के सामने खेल रहे तीन साल के बच्चे को तेज रफ्तार मैजिक (मालवाहक वाहन) ने टक्कर मार दी। परिजन घायल बच्चे को गोपीगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मालवाहक वाहन का चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos

गोधना गांव निवासी अभिषेक सरोज ने बताया कि बेटा युवराज (3) सुबह घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक आरओ पानी की आपूर्ति कर लौट रहा था। हादसे की जानकारी होते ही युवराज के परिजन और ग्रामीण एकत्र हो गए। युवराज दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत की सूचना से मां रीना देवी बेहोश हो गई। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुधवैं गांव निवासी मैजिक चालक राकेश कुमार पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed