सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   3,021 vehicles were challaned in a month, 80% of them were without helmets.

Bhadohi News: एक महीने में 3021 वाहनों के काटे चालान, 80% बिना हेलमेट वाले

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
3,021 vehicles were challaned in a month, 80% of them were without helmets.
ज्ञानपुर रोड पर एक ही बाइक पर बैठकर जाते तीन युवा। संवाद
विज्ञापन
जिले में यातायात प्रशासन की की सख्ती के बाद भी बाइक चालक लापरवाही बरत रहे हैं। एक माह में यातायात विभाग की टीम ने करीब 3021 बाइक का चालान किया है।
Trending Videos

इसमें 80 फीसदी चालान नो हेलमेट के कारण किया गया है। इसके बाद भी सड़कों पर तमाम बाइक चालक बिना हेलमेट के फर्राटा भरते दिख रहे हैं। 70 फीसदी से अधिक चालान युवाओं के वाहनों के कटे हैं। यातायात विभाग की ओर से हर दिन अभियान चलाकर दो और चार पहिया वाहनों के चालान काटे जाते हैं। इसके अलावा विभागीय स्तर से समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास भी किया जाता है।
इसके बावजूद जिले में लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को अखबार की टीम ने पड़ताल की तो यातायात टीम जगह-जगह तो मुस्तैद नजर आई, लेकिन बाइक सवार बेपरवाह दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदोही, ज्ञानपुर, गोपीगंज और नईबाजार और सुरियावां जैसे इलाकों में सड़क पर निकलने वाले 95 फीसदी बिना हेलमेट के ही दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed