सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Makhana cultivation will be done in the district, 100 farmers will be trained

Bhadohi News: जिले में होगी मखाने की खेती 100 किसान होंगे प्रशिक्षित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Makhana cultivation will be done in the district, 100 farmers will be trained
विज्ञापन
जिले में पहली बार मखाने की खेती की जाएगी। इसके लिए शासन से जिले के 100 किसानों को प्रशिक्षण देकर उन्हें खेती करने का तौर तरीका बताया जाएगा। मखाना विकास योजनांतर्गत जिले में खेती की जाएगी। एक हेक्टेयर पर 2.80 लाख रुपये अनुदान राशि मिलेगी।
Trending Videos

जिला उद्यान अधिकरी ममता सिंह यादव ने बताया कि मखाने की खेती तालाब या दो फीट पानी भरे खेतों में की जाने वाली जलीय खेती है। इसके लिए चिकन, दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त है। फरवरी से मार्च में बीजों की बोआई या नर्सरी की रोपाई की जाती है। अगस्त-अक्तूबर में फसल तैयार होने पर किसान तालाब में उतर कर बीज निकालते हैं। इसे सुखाकर और फिर गर्म भट्टी में भूनकर मखाना (लावा) तैयार करते हैं। वहीं एक हेक्टेयर में नया तालाब बनाकर खेती करने पर कुल लागत करीब सात लाख रुपये आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जिले में किसानों की तलाश की जा रही है। इससे पहले किसानों को प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जाएगा, फिर उन्हें अनुदान का लाभ देकर खेती करने की बारीकियां बताईं जाएंगी। जिससे किसानों को खेती में नुकसान न हो। बताया कि जिले के 100 किसानों को जिला उद्यान विभाग की तरफ से प्रशिक्षिण दिया जाएगा।
किसानों की आय बढ़ाने के लिए शासन की तरफ से तमाम योजनाएं संचालित है। जैसे मसाले, सब्जियों की खेती से लेकर बागवानी तक की खेती अनुदान पर मिलते हैं। मखाने की खेती करने से पूर्व किसानों को प्रशिक्षिण देकर उन्हे निपुण बनाया जाएगा।
इसके बाद लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। इससे वह अच्छे ढंग से खेती करके उत्पादन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed