सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Oil scam: Two thousand transformers burned in a year, 600 were found to contain less than standard oil.

तेल में खेल : एक साल में जल गए दो हजार ट्रांसफाॅर्मर, 600 में मिला मानक से कम तेल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Oil scam: Two thousand transformers burned in a year, 600 were found to contain less than standard oil.
मल्लूपुर दलित बस्ती में खराब ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
ठीक से माॅनीटरिंग न होने से जिले में ट्रांसफाॅर्मर के तेल में खूब खेल चल रहा है। ट्रांसफाॅर्मर जलने पर पता चलता है उसमें तेल ही नहीं था। तेल बदलने के नाम पर विभागीय कर्मचारी कागजों में खूब हेराफेरी करते हैं।
Trending Videos

जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब दो हजार ट्रांसफाॅर्मर जल गए। इसमें करीब 600 ट्रांसफाॅर्मर में तेल की कमी मिली। अधिशासी अभियंता वर्कशाल शुभेंदु शाह ने बताया कि जिले में हर माह 166 ट्रांसफाॅर्मर जलते हैं। इसमें औसतन 50 ट्रांसफाॅर्मर तेल की कमी के कारण फुंक जाते हैं। जिले में दो वितरण खंड ज्ञानपुर और भदोही के 29 उपकेंद्रों से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में दो लाख 50 हजार उपभोक्ताओं तक विद्युत आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश उपभोक्ताओं तक 25, 63, 100 केवी वाले ट्रांसफार्मर से बिजली पहुंचती है। ऐसी स्थिति में अधिक क्षमता वाले ट्रांसफाॅर्मर भी अत्यधिक लोड सहन नहीं कर पा रहे हैं।
इससे उपभोक्ताओं को रोस्टर ट्रिपिंग, अघोषित कटौती का भी सामना करना पड़ता हैं। वैसे तो अप्रैल, मई और जून में सबसे अधिक ट्रांसफार्मर जलते हैं। जिले के दो डिविजन में कुल 24 हजार 266 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। कहा कि कम तेल की वजह से जले ट्रासफार्मरों के अंदर के क्वायल भी क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। बताया कि ट्रांसफार्मर का तेल कम होने कारण रिसाव और शाॅर्टसर्किट भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed