सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   328 letters recovered from the dump in three months, postman suspended

Bhadohi News: तीन महीने से डंप 328 चिट्ठियां बरामद, डाकपाल निलंबित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
328 letters recovered from the dump in three months, postman suspended
बारीपुर शाखा डाकघर में जांच करती डाक विभाग की टीम। स्रोत विभाग - फोटो : Samvad
विज्ञापन
भदोही (सीतामढ़ी)। कोईरौना उप डाकघर से जुड़े शाखा डाकघर बारीपुर में बुधवार की शाम को डाक विभाग की टीम जांच करने पहुंची। शाखा डाकघर बंद मिला। शाखा डाकपाल आशीष शर्मा सीतामढ़ी आवास पर सोता पाया गया। टीम ने उसके कमरे से तीन महीने से डंप पड़े 328 डाक बरामद किए। उप मंडलीय डाक निरीक्षक अंगद यादव ने तत्काल शाखा डाकपाल को निलंबित कर दिया। अभी कुछ दिन पहले सरायकंसराय शाखा डाकघर में हजारों की संख्या में डाक डंप मिले थे। इसके बाद से जिले के सभी उपशाखा डाकघरों की जांच की जा रही है। यह जांच वाराणसी पश्चिमी मंडल के अधीक्षक सुरेश चंद के निर्देश पर चल रही है। टीम सबसे पहले कोईरौना उप डाकघर के शाखा डाकघर बारीपुर पहुंची। यहां ताला बंद मिलने पर टीम शाखा डाकपाल के आवास पर सीतामढ़ी पहुंची। डाकपाल सो रहा था। उसे जगाने के बाद जांच की गई तो 51 स्पीड पोस्ट, 164 आधार कार्ड और 113 अन्य साधारण डाक बरामद किए गए।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed