{"_id":"69c5993ca1de1bc987049543","slug":"petrol-stock-left-for-five-days-at-petrol-pumps-200-in-chauri-300-in-gyanpur-petrol-available-up-to-100-rupees-in-bhadohi-and-nai-bazar-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-140877-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पेट्रोल पंपों पर पांच दिन का स्टॉक बचा, चौरी में 200, ज्ञानपुर में 300, भदोही और नई बाजार में 100 रुपये तक मिल रहा पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पेट्रोल पंपों पर पांच दिन का स्टॉक बचा, चौरी में 200, ज्ञानपुर में 300, भदोही और नई बाजार में 100 रुपये तक मिल रहा पेट्रोल
विज्ञापन
नई बाजार में पेट्रोल-डीजल के लिए टंकी पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
भदोही। ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच उपजे ईंधन संकट के कारण बुधवार की रात से पेट्रोल पंप पर भीढ़ बढ़ गई। चौरी में 200, ज्ञानपुर में 300, नई बाजार और भदोही क्षेत्र में 100-100 रुपये तक का ही पेट्रोल मिल रहा है। यह नियम पेट्रोल पंप संचालक खुद से बनाए हैं। ताकि सभी ग्राहकों को पेट्रोल उपलब्ध हो सके। यह जानकारी पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय दुबे ने दी है। हालांकि, जिला आपूर्ति अधिकारी ने सुनील कुमार ने बताया कि जिले में किसी भी ईंधन की कमी नहीं है। सोशल मीडिया में भ्रामक खबर पढ़कर लोग पेट्रोल और रसोई गैस सिलिंडर का स्टॉक जमा करने लगे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए गैलन में पेट्रोल देने वाले पंप संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।बीते दिनों रसोई गैस सिलिंडर के लिए एजेंसियों के गोदामों पर उपभोक्ताओं की लाइन लगने लगी थी।
जिन संचालकों ने नहीं जमा किए रुपये, वहां नहीं आ रहा है पेट्रोल
पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि जिन पेट्रोल पंप संचालकों ने रुपये जमा नहीं किए हैं कंपनियों ने उनकी आपूर्ति रोक दी गई है। जिन संचालकों का बकाया नहीं है वहां 5-5 दिन का स्टॉक है।
एक दिन में बिका 5000 लीटर पेट्रोल
जोरई स्थित पेट्रोल पंप संचालक राजा तिवारी ने बताया कि बुधवार की रात से बृहस्पतिवार की शाम तक अचानक से पेट्रोल की बिक्री बढ़ गई है। उनके यहां हर दिन 1000 से 1200 लीटर तक पेट्रोल की बिक्री होती है। दो दिनों से 5000 लीटर पेट्रोल की बिक्री हो रही है। बृहस्पतिवार को उन्हें बिक्री बंद करना पड़ा। कारण कि स्टॉक उपलब्ध नहीं रहा।
पेट्रोल पंप संचालकों ने कहा
बीते 3-4 दिनों से अचानक पेट्रोल की मांग बढ़ी है। आपूर्ति मिलने में थोड़ा समय लग रहा है। ऐसे में हमारी कोशिश है कि हर ग्राहक को पेट्रोल मिल सके। अगर किसी एक की टंकी फुलकर दी जाए तो पीछे खड़े लोगों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। इस कारण 100 रुपये की लिमिट लगानी पड़ी है। - फरीद खान, पेट्रोल पंप संचालक, मर्यादपट्टी।
स्थिति उतनी खराब नहीं है, जितनी दिखाई जा रही है। लोग जल्दबाजी में हैं और सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से घबराकर स्टॉक जमा कर रहे हैं। हमें हर ग्राहक का ध्यान रखना है। इस कारण लिमिट लगाकर आपूर्ति की जा रही है। - नरसिंह यादव, पेट्रोप पंप संचालक, नईबाजार।
गैलन लेकर पेट्रोल खरीदने पहुंचे लोग
ज्ञानुपर के एक पेट्रोल पंप पर चार से पांच की संख्या में गैलन लेकर लोग पेट्रोल खरीदने पहुंचे। इसी तरह गोपीगंज में भी एक पेट्रोल पंप पर गैलेन लेकर कुल लोग पेट्रोल खरीदने पहुंचे।
लोगों ने बताई समस्या
कई पेट्रोल पंपों पर गया। कहीं पंप बंद मिला तो कहीं भीड़ रही। एक जगह केवल 100 रुपये का पेट्रोल मिला है। समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें। - सचिन राय, भदोही।
कल से अचानक से पेट्रोल पंप भीड़ बढ़ गई है। इसे देखकर मैं भी टंकी फुल करवाने पहुंच गया। भदोही में सिर्फ 200 रुपये का ही पेट्रोल मिला। - ओम जी गुप्ता, भदोही।
जनपद में सिलिंडर की तरह ही पेट्रोल के लिए भी लोग पैनिक हो गए हैं। जहां भी पेट्रोल है। वहां कम से कम पांच दिनों का स्टॉक है। जहां पंप ड्राई हो चुके हैं, वहां एडवांस पैसा नहीं दिए जाने से ऐसा हुआ है। वहां भी जल्द ही पेट्रोल पहुंच जाएंगे। घबरने की जरूरत नहीं है। - सुनील कुमार, डीएसओ।
Trending Videos